मुस्लिम युवती से लव मैरिज करने वाले युवक पर धर्मांतरण का दबाव, पत्नी बोली- जबरन नमाज पढ़ाई
संवाददाता, जून 13 -- उन्नाव जिले में प्रेम विवाह के बाद एक हिंदू युवक पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक को युवती के कुछ रिश्तेदार जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे थे। विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी मर्जी से एक हिंदू युवक से प्रेम विवाह किया है।पति को जबरन नमाज पढ़ाई, धर्म अपनाने का दबाव बनाया विवाह के बाद उसके कुछ रिश्तेदार इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि उसके मामा के लड़के और अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.