भोपाल, मई 13 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू युवती के साथ होटल में मिले मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी को लेकर अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना 9 मई रात की बताई जा रही है। हिंदू लड़की और मुस्लिम युवक के मिलने की सूचना पर कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोता गया और उसे सड़क पर घुमाया गयाओर धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां किए जाने के आरोप लगाए गए। घटना के विरोध में मुस्लिम समाज के एक वर्ग ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला बढ़ता देख धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना गोविंदपुरा में धारा 299 BNS के तहत केस द...