आगरा, अगस्त 10 -- सावन के दूसरे सोमवार को रावली मंदिर के बाहर आपसी सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत से जुड़े सदस्यों ने मंदिर पहुंचे कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में फूल बिछाए और ठंडे पानी की बोतलें भी वितरित कीं। दोपहर करीब 2 बजे सदस्य 45 किलो गुलाब के फूल और पानी की बोतलें लेकर मंदिर पहुंचे थे। कांवड़ियों ने मुस्लिम युवकों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें गले लगाकर आभार जताया। प्रदेश सरपंच नदीम नूर ने बताया कि वह आठ वर्षों से कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। नदीम नूर, अमजद कुरैशी, यासीन सिद्दीकी, आसिफ आगाई, फरहान खान, इमरान हाशमी और आकिब हुसैन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: कांवड़ सेवा शिविर लगाया यह भी पढ़ें- बुर्का पहने उजमा ने उठाई कांवड़; महादेव का जलाभिषेक करने कांवड़िय...