मुस्लिम महिला ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार, बुर्का पहन निभाई रस्में
नई दिल्ली, जून 28 -- केरल के कासरगोड में एक मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने परिवार द्वारा त्यागे गए एक हिंदू व्यक्ति का धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। महिला के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। 64 वर्षीय नारायणन मंजेश्वरम के चिगरुपदावु के रहने वाले थे और कैंसर से पीड़ित थे। पिछले एक माह से उनका इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में हो रहा था, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। कासरगोड पंचायत की विकास मामलों की स्थायी समिति की अध्यक्ष इरफाना इकबाल ने बताया कि नारायणन लगभग एक महीने पहले यहां एक दुकान के बरामदे में मिले थे। वह बेहद कमजोर थे और वह कई दिनों से भूख थे। उन्होंने धर्मार्थ संस्था के स्वयंसेवकों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया।परिवार ने शव लेने से इनकार किया उन्होंने कहा कि वार्ड के एक सदस्य ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.