मुस्लिम महिला ने किया हवन, 7 अगस्त को उठाएंगी कांवड़
देहरादून, जुलाई 29 -- हरिद्वार। राजस्थान निवासी एक्स मुस्लिम महिला आसिफा ने रोड धर्मशाला में सुख शांति की कामना के लिए हवन यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि उनके पति द्वारा तीन तलाक देने के बाद बच्चे भी रख लिए। अब हिंदू धर्म में आस्था जागृत करते हुए इसे अपनाया है। 6 दिन तक यज्ञ करने के बाद 7 अगस्त को हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाकर गंगाजल लेकर गाजियाबाद रवाना होने का कार्यक्रम है। स्वामी रामविशाल दास महाराज ने कहा कि कई लोग अपना धर्म बदलकर हिन्दू धर्म अपना रहे हैं। ऐसे लोगों का हिन्दू धर्म में स्वागत है और उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग के हिंदू ढाबों पर वितरित किए भगवान वराह के चित्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.