औरैया, जून 9 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरैयां में मंगलवार को एक मुस्लिम महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुरानी कब्रगाह की जमीन पर गांव के दो लोगों द्वारा मालिकाना हक जताए जाने के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मामला शांत कराया, जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। गांव सरैयां निवासी 62 वर्षीय शकीना बेगम पत्नी हजरत अली का मंगलवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया था।

विवाद की शुरुआत परिजन और ग्रामीण जब शव को दफनाने के लिए गांव की पुरानी कब्रगाह पहुंचे तो गांव के ही राजाराम और लल्लूराम ने उक्त भूमि को अपनी बताते हुए दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होन...