मेरठ, अप्रैल 22 -- शौकत कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन परवेज के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना समर्थन व्यक्त किया। शाहीन परवेज ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कुछ नेताओं द्वारा यह बयान दिया जा रहा है कि मुस्लिम महिलाओं को अलग से धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए, जबकि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। जो पार्टियां नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर रही हैं, उन्हें आने वाले चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी। अंत में सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वह महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी और समाज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.