मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, सपा-टीएमसी-कांग्रेस के पुतले फूंके
बरेली, अप्रैल 20 -- लोकसभा में महिला आरक्षण का संविधान संशोधन विधेयक गिरने के बाद रविवार को शहर के दामोदर स्वरूप पार्क में मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन तलाक पीड़िता और आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि मुस्लिम महिलाओं के हित में लाए जा रहे बिल को विपक्षी दलों ने रोक दिया है। इस मौके पर निदा खान ने कहा कि यह प्रदर्शन मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महिला द्रोही हैं विपक्षी पार्टियां-शशांक मणि उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं के हितों के खिलाफ काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.