फिरोजाबाद, मार्च 15 -- फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 56 पुराना रामगढ़ थाना क्षेत्र में पानी के संकट को लेकर लोग परेशान हैं। समस्या के समाधान को लेकर शनिवार को क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं जलकल विभाग पहुंची जहां उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि पाइप लाइन होने के बाद भी उनकी गलियों में पानी नहीं आता। ईद के त्योहार पर भी हम लोग पानी को भटक रहे हैं। मौके पर मौजूद अवर अभियंता ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। महिलाओं ने बताया कि पुराना थाना रामगढ़ स्थित जन्नत मस्जिद के पास कई गलियों में फिर लगभग एक वर्ष से पानी का संकट बना हुआ है। उन्होंने बताया की गलियों में पाइप लाइन पड़ी हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी दौड़ते हुए नहीं देखा। उन्होंने बताया कि रमजान के दिनों में पेयजल समस्या से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ...