हिन्दुस्तान टीम, जून 8 -- हापुड़ जिले के थाना सिम्भावली में मुस्लिम मनबढ़ों की लड़ाई में एक हिंदू पिस गया। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल पासू उर्फ दीपांशु मेरठ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी से जंग लड़ रहा है। पासू के भाई ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों ने उसका नाम पूछा और हिंदू नाम सुनकर जान लेने पर आमादा हो गए। पीड़ित के भाई ललित ने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने वाले फैजान और अरमान ने हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पासू को जान से मारने की नीयत से हमला किया। ललित के मुताबिक उसका भाई पासू यहां शाहिल की दुकान पर काम करता है। ईद के दौरान शाहिल का फैजान और आमिर से विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। घटना के समय पासू भी मौके पर मौजूद था।'शाहित के साथ रहता है, हिंदू है तुझे मार देंगे' आरोप है कि शुक्रवार देर...