अररिया, मार्च 14 -- अररिया। संवाददाता शुक्रवार को मुस्लिम भाईयों ने पूरे उत्साह के साथ माहे रमजान के चौथे जुमा की नमाज अदा की। फिलहाल इसे ही रमजान का अंतिम जुमा यानी जुमातुल विदा माना गया है। क्योंकि एक संभावना ये भी है कि अगले जुमा को भी ईद हो सकती है। ये सब चांद के नजर आने पर निर्भर है। वैसे आम कयास है कि ईद की नमाज शनिवार को अदा की जाएगी। जुमा की नमाज को लेकर शहर सहित जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की बड़ी तादाद देखी गई।इस जुमा की नमाज को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समाज में काफी उत्साह दिखा। सभी गैर जरूरी काम को स्थगित करते हुए मुस्लिम भाई सुबह से ही को नमाज की तैयारियों में लग गए थे। नहा धो कर धुले हुए साफ कपड़े पहने और इत्र लगाए नमाज के समय से काफी पहले ही लोगों ने अलग अलग मस्जिदों का रुख करना शुरू कर दिया था। लोग चाहते थे कि भ...