मुस्लिम बहुल बस्तियों में शुरू हुई मोहर्रम की तैयारी
कानपुर, जून 15 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में गमीं का त्योहार मोहर्रम चांद दिखने के बाद 16 या 17 जून से शुरू होगा।इस मौके पर129 स्थानों पर ताजिए रखे जाएंगे। जबकि 161 स्थलों पर परंपरागत ताजिए के जुलूस निकालने की तैयारी शुरू हो गई। मुस्लिम बहुल बस्तियों में इमामबाड़ों इमाम चौकों की साफ सफाई के साथ ही ताजिएदारी की कवायद शुरू हो गई है। करबला के शहीदों हसन व हुसैन की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाले गमीं के त्योहार मोहर्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अकबरपुर के शहर काजी हाफिज उवैस अख्तर रजा ने बताया कि चांद दिखने के साथ ही 16 या 17 जून से हसन व हुसैन की शहादत की यादगार में मातम शुरू होगा। इस मौके पर मुस्लिम बहुल बस्तियों अकबरपुर, बारा, हैदरपुर अमरौधा, मावर, डेरापुर, रसूलाबाद, झींझक आदि स्थानों में अलम व ताजिया जुलूसों के साथ हुसैनी लश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.