हजारीबाग, मार्च 26 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के मुस्लिम बहुल खुटरा गांव में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान कौमी एकता की मिसाल भी पेश किया गया । पंचायत के मुखिया अनवारुल हक , जहीर खान आदि ने हिन्दू धर्मावलंबियों के साथ मिलकर कला कौशल का घंटों प्रदर्शन किया ।इसी संदर्भ में बुधवार सप्तमी के दिन यहां भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया जो जिले के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बन गया। जिले के इतिहास में पहली बार रामनवमी पूजा समिति खुटरा ने कर दिखाया है जो रामभक्तो के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। समिति ने में 80 फीट ऊंचे बांस पर करीब 451 मीटर लंबा बजरंगबली का विशाल ध्वज फहराया गया, जो जिले का अब तक का सबसे बड़ा ध्वज बताया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव जय श्री राम और बजरंगबली की जय के उद्घोष से गूंज उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.