कोडरमा, फरवरी 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में शबे-बारात का पाक त्योहार पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मंगलवार की रात से ही मंडारिया, गरचांच, इरगोबाद, खेसकरी, कटहाडीह, रघुनियाडीह, देवीटांड़, पिपचो, बेको सहित अन्य इलाकों की मस्जिदों और घरों में इबादतों का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरी रात जारी रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदार और नमाज़ी नमाज़, तिलावत-ए-क़ुरआन, नफ्ल इबादत तथा ज़िक्र-अज़कार में मशगूल रहे। शबे-बारात की रात को रहमत और मग़फिरत की रात मानते हुए लोगों ने अपने गुनाहों की माफी, मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और इंसानियत की भलाई के लिए दुआएं मांगीं। मस्जिदों में नौजवानों के साथ-साथ बुज़ुर्गों की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही, जिससे माहौल और भी रूहानी बन गया। शबे-बारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.