लखनऊ, जुलाई 3 -- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया की अहम बैठक खदरा के जामिअतुल कुर्रा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोइन खान ने संगठन के विस्तार, विभिन्न जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक में विभिन्न जनपदों के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई। सुलतानपुर से सरताज खान, बाराबंकी से इबादुर्रहमान, बदायूं से मो. अरशद, अमेठी से गुलाम अहमद खान, महोबा से मो. समीउद्दीन, ललितपुर से इमरान अंसारी, रायबरेली से गुलफाम अहमद, जालौन से आरिफ खान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बदायूं के मो. आमिल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नसीम अहमद, राष्ट्रीय स...