इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- ऊसराहार। मजहब नहीं सिखाता आपस में बेर करना, हिन्दी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा ये तराना ऊसराहार के मोहरी गांव में रहने वाले अच्छन खान पर बखूबी फिट बैठता है। बुधवार को उन्होंने बेटे के जन्म की ख़ुशी में ठाकुर जी मंदिर पर झंडा चढ़ाया। वह मकान बनाने की ठेकेदारी और सटरिंग लगाने का काम करते हैं। वह हिंदू और मुसलमान के बीच जाति धर्म के भेद से काफी दूर है। रमजान में रोजा रखने के साथ कन्याओं को भोजन भी कराते हैं। बुधवार को वह काफी धूमधाम से ऊसराहार में कालिका माता मंदिर पर झंडा लेकर पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में चर्चा बढ़ गयी। झंडे को अच्छन खान, उनके भाई राजू एवं जमील कंधे पर लेकर चल रहे थे अन्य सहयोगी भी झंडे के साथ चलते हुए डीजे पर बज रही माता की धुन और लंगुरिया पर थिरक रहे थे। कालिका माता मंदिर पहुंचकर अच्छन की पत्नी सहित ...