रामगढ़, मई 28 -- पतरातू। निज प्रतिनिधि। पतरातू और आसपास क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत के साथ ईद उल अजहा ( बकरीद )की नमाज अदा की। साथ ही देश में अमन व चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को गले लग कर ईद उल अजहा की बधाई दी। बकरीद के अवसर पर कई मुस्लिम धर्मावलंबी ने बकरे की कुर्बानी दी। इसमें पतरातू, जयनगर, सांकुल, सोलिया, पलानी, तालाटांड़, उचरिंगा, मस्जिद कॉलोनी, हफुआ, पालु, रोचाप, कुरबीज आदि के ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- अकीदत व मसर्रत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...