लातेहार, मई 28 -- बेतला प्रतिनिधि। मुस्लिम धर्मावलंबियों के त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल- अजहा पर्व (बकरीद) आज है। इसदिन इस्लाम धर्म के अनुयायी सुबह में नए-नए कपड़े पहन बकरीद की नमाज अदा करने तय समय पर अपने नजदीकी मस्जिद पहुंचेंगे। इसके लिए क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों को अच्छी तरह से साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसबारे में मस्जिदे अजीजिया सरईडीह के इमाम अब्दुल हन्नान जौहर ने बकरीद की सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने की बात बताते कहा कि गुरुवार को (आज) सभी इस्लाम धर्मावलंबी बकरीद की नमाज अदा करने के बाद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में अपने चहेते पशुओं का परंपरागत तरीके से कुर्बानी देंगे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा आज, गिरिडीह में नमाज की तैयारी पूरी इधर ईद-उल- अजहा पर्व शांति और आपसी सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने को ले...