मुस्लिम धर्मावलंबियों का ईद उल अजहा पर्व आपसी सौहार्द के माहौल में संपन्न
लातेहार, मई 28 -- लातेहार, हिटी। मुस्लिम धर्मावलंबियों के संपूर्ण समर्पण का प्रतीक ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व आपसी सौहार्द के माहौल में गुरुवार को हर्षोल्लास संपन्न हो गया। मौके पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने सुबह में परंपरागत तरीके से तैयार होकर अपने नए पोशाक और टोपी पहने नजदीकी मस्जिद और ईदगाह पहुंचे। वहां पर पूर्व से मौजूद ईमामों ने तय समय पर लोगों को बकरीद की सामूहिक नमाज पढ़ाया। बाद में घर लौटकर अपनी क्षमता के अनुसार कुर्बानी की रस्म अदा की गई।उ सके बाद अपने परिजनों, सगे-संबंधियों तथा मित्रों को सिरनी खिलाए। साथ ही सभी आपसी गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे से गले मिले और हाथ मिलाकर बकरीद की परस्पर मुबारकबाद दी ।नतीजतन इसदिन मस्जिदों में नमाजियों की अधिक भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- इस्लाम प्रेम,भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है:इमाम रब्बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.