मुस्लिम देशों ने बना लिया 'इस्लामिक नाटो', क्या भारत-इजरायल भी करेंगे ऐसा? MEA का जवाब
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- हाल ही में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मिलकर एक बड़ा रणनीतिक रक्षा समझौता किया है। इस त्रिपक्षीय समझौते के ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक दावा आग की तरह फैल गया कि इसके जवाब में भारत ने भी इजरायल के साथ एक 'डिफेंस पैक्ट' यानी रक्षा समझौते के लिए पहल की है। अब भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे मामले पर सच्चाई सामने रखी है और वायरल हो रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।कहां से उड़ी भारत-इजरायल रक्षा समझौते की अफवाह? इस फर्जी खबर की शुरुआत तुर्किये के मीडिया आउटलेट 'स्ट्रैटर्का' की एक रिपोर्ट से हुई थी। इस रिपोर्ट में बिना नाम बताए कुछ पाकिस्तानी सूत्रों का हवाला दिया गया था। दावा किया गया था कि पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये के नए गठबंधन का मुकाबला करने के लिए भारत ने इजरायल के सामने रक्षा समझौते की पेशकश की है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.