नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा था कि इसमें ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए कोई प्रावधान क्यों नहीं है। इस पर उनकी एवं अखिलेश यादव की होम मिनिस्टर अमित शाह से भी बहस हो गई थी। अब इस मसले पर धर्मेंद्र यादव ने ऐलान किया है कि हमारी पार्टी मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएगी। इस बिल में यह मांग रखी जाएगी कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी महिला आरक्षण के अंतर्गत अलग से कोटा दिया जाए। उनकी सीटों को अलग से आरक्षित किया जाए। धर्मेंद्र यादव ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने 2023 में महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। लेकिन उसके लिए नोटिफिकेशन जारी क...