मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में हाजी मुख्तार सैफी प्रबंधक बने,वहीं हाजी रफीक सैफी अध्यक्ष और हाजी डॉक्टर मोहम्मद ताहिर को उपप्रबंधक चुना गया है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है। नगर की अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था मुस्लिम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में हाजी मुख्तार सैफी फिर से प्रबंधक और हाजी रफीक सैफी अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव 5 अप्रैल को संपन्न हुआ। जिसको जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने 9 अप्रैल गुरुवार को मान्यता दे दी है। इसके अलावा सफदर अली खान एडवोकेट उपाध्यक्ष, हाजी डॉ.ताहिर अंसारी उप प्रबंधक और हाजी अब्दुल लतीफ कोषाध्यक्ष बने हैं। हाजी मुख्तार सैफी का यह चौथा कार्यकाल है।,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.