नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग के शुरुआती 4 घंटे के रुझान हैं उसके मुताबिक यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत होती दिख रही है। 293 में से 181 पर आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी को सिर्फ 100 सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है। पांच सीटों के रुझान आने अभी भी बाकी हैं। किसी भी पार्टी को यहां सरकार बनाने के लिए 147 सीटों की जरूरत होती है। भाजपा उसे आसानी से पार करती दिख रही है। इस चुनाव में मुस्लिम मतदाता टीएमसी के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। वहीं दावा है कि हिंदुओं ने पहले की तुलना में अधिक एकजुटता दिखाते हुए भगवा पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा कई मुस्लिम बहुल सीटों पर भी बढ़त बनाए हुई है। उन...