मुस्लिमों ने मान ली BJP विधायक की अपील, इस तरह मनाया बकरीद का त्योहार
गाजियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी विधायक की एक अपील की मान रख ली। उन्होंने असली बकरे की जगह केक से बने बकरे को काटकर बकरीद मनाया। विधायक ने जानवरों की बलि देने के बजाय पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने की अपील की थी।पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाया गाजियाबाद के लोनी में इस ईद-उल-अजहा पर कई मुस्लिम परिवारों ने जानवरों की कुर्बानी की जगह बकरे के आकार के केक काटकर त्योहार मनाया। बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर की अपील के बाद लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल तरीके से यह त्योहार मनाया। लोनी के अलग-अलग हिस्सों से सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में लोग अपने परिवार के साथ बकरे के आकार के केक काटते हुए या बकरे की तस्वीरों से सजे केक काटते दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के इस इलाके में अगले सप्ताह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.