मुस्लिमों के छिटकने के डर से चुप्पी साध रखे हैं अखिलेश : राजभर
लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुस्लिमों के छिटक जाने के डर से सपा मुखिया अखिलेश यादव के कई मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बलरामपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए कुछ मुस्लिमों द्वारा यादव वर्ग के लोगों की पिटाई किए जाने पर अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर यह टिप्पणी की है।राजभर ने कहा कि सपा को केवल मुस्लिम और यादव ही वोट करते हैं। अब इन दोनों में भी तमाम जगहों पर नहीं बन रही है। बलरामपुर में कुछ मुस्लिमों ने एक यादव परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। बावजूद इसके इस मसले पर अखिलेश इसलिए चुप बैठे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं उनके बोलने से मुस्लिम नाराज न हो जाएं। राजभर ने अखिलेश को सच बोलने की नसीहत दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.