मुस्तीचक नदी किनारे झलास से 75 लीटर महुआ शराब बरामद
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- रतनी, निज संवाददाता। एएलटीएफ जहानाबाद व परस बिगहा थाना के संयुक्त तत्वावधान में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान के तहत मुस्तीचक नदी किनारे झलास से 75 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि मुस्तीचक नदी के किनारे झलास में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री किया जा रहा है जिसके बाद एएलटीएफ के संयुक्त तत्वावधान में छापेमारी कराया गया। छापेमारी के दौरान शराब संचालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गए, लेकिन मौके से पुलिस ने 75 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। बरामद शराब मामले में अज्ञात शराब संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किसके द्वारा शराब की चुलाई की जा रही है इसकी पुलिस पहचान करने के लिए प्रयासरत है। जैसे ही पहचान होती है उन लोगों को गिरफ्तार कर अग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.