नई दिल्ली, फरवरी 3 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज सात फरवरी से होना है। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन टूर्नामेंट को लेकर उथल-पुथल मची है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। भारत और श्रीलंका संयुक्त मेजबान हैं। पाकिस्तान के फैसले को बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध के रूप में देखा जा रहा है। आईसीसी ने बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने से इनकार किया था। विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर आईपीएल से बाहर करने के निर्णय के बाद हुई। उसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्व संचार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.