वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक के मुस्तफाबाद में हुए विकास कार्यों में दो लाख 6 हजार 11 रुपये के वित्तीय गबन में प्रधान समूहता देवी और सचिव शैलेंद्र कुमार को दोषी पाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श कुमार ने दोनों से 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने बताया कि प्रधान को स्पष्टीकरण का पत्र उनके निवासी पते पर कई बार भेजा गया, लेकिन अनुपस्थिति का बहाना बनाकर पत्रवाहक और पोस्टमैन को पत्र लौटा दिया जा रहा है। अब 15 दिनों में जवाब नहीं आया तो एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...