मुस्तफापुर-गौरी बबुरी मार्ग की मरम्मत शुरू
चंदौली, मई 20 -- बबुरी। मुस्तफापुर-गौरी बबुरी मार्ग पर मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। करीब पांच साल पहले लाखों की लागत से बनी यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। गिट्टियां उखड़ने से वाहन चालक और पैदल यात्री रोज चोटिल हो रहे थे। बरसात में तो हालात और खराब हो जाते थे। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और गड्ढे भरने व मरम्मत का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इससे राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.