गंगापार, जुलाई 7 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मानसून की देरी और सूखे में गुजरे ज्येष्ठ महीने ने भले ही लोगों को भले ही गर्मी और उमस से परेशान कर दिया लेकिन आषाढ़ महीने के शुरुआत ने किसानों समेत आम लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती में लौटी रौनक बारिश का दौर मौसम विभाग की मानें तो पिछले तीन दिनों तक इलाके में मानसून मेहरबान रहेगा। रात से ही झूम झूमकर बदरा बरस रहा है। सोमवार को सुबह से देर शाम तक दिनभर रुक-रुककर अनवरत बारिश का दौर चलता रहा। सुबह से लेकर देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। आसमान में दिनभर काले बादल छाए रहे और रुक रुककर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश से जहां मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया है, वहीं किसान अपने खेती का कार्य पूरे उत्साह के साथ शुरू कर...