कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। मुस्कुराए कानपुर के संकल्प खुशहाल को साकार करते हुए कानपुर हेल्थ कमेटी के सहयोग और कनिका हॉस्पिटल ने एसआर मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल का स्वरूप नगर में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह हॉस्पिटल सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का मंदिर है। यहां विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना पाठक, समन्वयक डॉ. शरद बाजपेई, संस्थापक डॉ सिधांशु राय, अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, डॉक्टर हेमंत मोहन और डॉक्टर आरती मोहन, डॉ अमरनाथ कश्यप, डॉ वीएन त्रिपाठी, डॉ राज तिलक, नजम हमराज, डॉ मंजुलिका बाजपेई आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...