नई दिल्ली, मई 12 -- Petrol Diesel Price: मुस्कुराइए! आप इंडिया में हैं। ईरान युद्ध से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के लिए लोग तबाह हैं। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दुनिया के लोग ही नहीं, देशवासी भी हैरान हैं कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं बढ़े? आज भी भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को कम करने की जब अपील की, तब से यह कयास लगने शुरू हो गए कि क्या तेल को लेकर देश में बड़ा संकट है? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं? इन सवालों के जवाब से पहले आइए जानें दुनिया में पेट्रोल के रेट क्या हैं... ग्लोबल पेट्रोल प्राइस की ताजा लिस्ट में 25 ऐसे देश हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 50 से 99 रुपये के बीच है। जबकि, 100 रुपये से ऊपर और 150 रुपये लीटर से न...