मुस्कान ने फोन नहीं उठाया तो इंस्टाग्राम पर लाइव आया था आरोपी, दी थी जान से मारने की धमकी; दोस्त का बड़ा दावा
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- रिपोर्ट- राजन शर्मा दिल्ली में तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर में 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या के मामले में जांच के बीच एक और गंभीर दावा सामने आया है। आरोपी इमरान खान के दोस्त के मुताबिक, हत्या से करीब एक घंटे पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मुस्कान को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि मुस्कान ने आरोपी का फोन नहीं उठाया था, जिसके बाद वह कथित तौर पर इंस्टाग्राम लाइव पर आया और उसे धमकी दी। दोस्त के मुताबिक, आरोपी और मुस्कान के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी। मुस्कान ने इमरान को सोशल मीडिया प्लेटफार्म और फोन पर भी ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद वह नम्बर बदल-बदल कर उसे फोन करता था। घटना वाले दिन आरोपी ने मुस्कान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर फोन नहीं उठाए जाने से वह नाराज हो गया। इसके बाद वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.