मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरनगर चरथावल क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सलमान जैदी की पुत्री मुस्कान जैदी ने लंदन से प्रतिष्ठित बार-एट-लॉ की डिग्री प्राप्त कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।मुस्कान जैदी ने कानून की उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद बैरिस्टर की उपाधि हासिल की है। परिवार के अनुसार, उन्होंने इस प्रतिष्ठित कोर्स में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में शामिल कई भारतीय विद्यार्थियों में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लंदन में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुस्कान जैदी ने बैरिस्टर की पोशाक-ब्लैक गाउन और कोर्ट विग में अपनी डिग्री ग्रहण की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: साक्षी को अर्थ ...