मुस्कान क्लब बना चैंपियन, फाइनल में सादात क्लब को छह विकेट से हराया
संभल, जून 8 -- नगर पंचायत सिरसी के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान पर आयोजित चैंपियन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में मुस्कान क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सादात क्लब को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रविवार रात खेले गए खिताबी मुकाबले में सादात क्लब ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज महज पांच रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और 9.1 ओवर में 42 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सादात क्लब की ओर से शबी जाफरी ने नाबाद 14 रन बनाए। यह भी पढ़ें- मृत्युंजय, पैंथर्स और बिलाल क्लब की शानदार जीत मुस्कान क्लब के गेंदबाज जमाल अख्तर, जमा अब्बास और जोन ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.