नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- प्रयागराज विधि संवाददाता। मेरठ के बहुचर्चित और नीले ड्रम कांड के नाम से मशहूर सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल की फांसी के खिलाफ अपील को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट दोनों की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से पूरे मामले का रिकॉर्ड तलब करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर तारीख तय की है। मेरठ की सत्र अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की श्रेणी का माना था। साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। सत्र न्यायालय के इसी फैसले को चुनौती देते हुए मुस्कान और साहिल ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील याचिका की थी। याचिका में तर्क दिया ...