मुस्कान को मारने वाला इमरान इतना शातिर कि आतंकियों को ढेर करने वाले आए, तब एनकाउंटर
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली यूनिवर्सिटी की 21 साल की स्टूडेंट और मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला इमरान बेहद खतरनाक के साथ बेहद शातिर भी निकला। वह पुलिस को इस कदर चकमा दे रहा था कि आतंकियों से निपटने वाले एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को भी आना पड़ा। देर रात एनकाउंटर के बाद इमरान को दबोच लिया गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। 26 साल का आकिब उर्फ इमरान जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। 26 अगस्त को मुस्कान के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद से फरार था। इमरान को दबोचने के लिए पुलिस की 15 से अधिक टीम बनाई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'घटना के बाद पूरे जिले में बैरिकेडिंग की गई और जांच चौकियां बनाई गईं। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गईं। इमरान लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.