कानपुर, फरवरी 16 -- बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में सोमवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुडुचेरी को 61 रन से पराजित किया। राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 314 रन बनाए। टीम की ओर से मुस्कान मलिक और वर्णिका ने शानदार शुरुआत दी। मुस्कान मलिक ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि वर्णिका ने 64 रन बनाए। सोनाली सिंह ने 68 रन, नीशू चौधरी ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अबिरामे आर और एसए लोंकार ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पुडुचेरी की टीम 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। टीम की ओर से जी दिव्या ने 56 रन, सी प्रतीक्षा ने 34 रन, अरुणा देवी ने 33 रन, यशी ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में सोनाली सिंह, आरजू, अर्चन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.