सिद्धार्थ, मार्च 21 -- खुनुवा। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ अंतर्गत कंम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा शेख की छात्रा मुस्कान ने शुक्रवार को प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी निभाई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान का सराहनीय पहल कंम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा शेख में दिखा। विद्यालय के प्रधानचार्य अभय कुमार सिंह ने कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान को उच्च स्तर तथा कक्षा चार की छात्रा सरोजिनी को प्राथमिक स्तर के लिए एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया। दोनों छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। शिक्षकों की उपस्थिति, एमडीएम (मध्याह्न भोजन) संचालन की व्यवस्था व परीक्षा की सुचारू व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.