मुस्कान का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तिलक नगर के ओल्ड महावीर एन्क्लेव में 21 वर्षीय छात्रा व मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी को गुरुवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। राजौरी गार्डन इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी आकिब उर्फ इमरान के दोनों पैर में तीन गोलियां लगीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि आरोपी इमरान काफी समय से मुस्कान पर शादी का दबाव बना रहा था। मुस्कान उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसी को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। कुछ दिनों पहले मुस्कान ने इमरान से दोस्ती रखने से मना कर दिया, तो वह बौखला गया। उसने गुस्से में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मुस्कान की हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- मुस्कान को मारने वाला इमरान इतना शातिर कि आतंकियों को ढेर करने वाले आए, तब एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.