नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यूपी में मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद मुस्कान का मकान मालिक 19 महीने से अपने ही कमरों को खुलवाने के लिए भटक रहा। मकान मालिक ने एसएसपी से गुहार लगाई है। दरअसल, अदालत का फैसला आने के बाद अब मुस्कान के मकान मालिक को अपने ही मकान का बंद हिस्सा वापस मिलने की उम्मीद जगी है। हत्या के बाद से मकान के दो कमरे और गैराज पर लगा ताला करीब 19 महीने बाद भी नहीं खुला है। बंद हिस्से पर कब्जा वापस लेने के लिए मकान मालिक ओमपाल सिंह बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कमरे और गैराज खाली कराकर सौंपने की मांग की। पीड़ित मकान मलिक ओमपाल सिंह का कहना है कि लंबे समय से मकान का हिस्सा बंद होने के कारण वह उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनके मकान में सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी के साथ कि...