मुस्कान और साहिल को फांसी या आजीवन कारावास, चर्चा जोरों पर
मेरठ, अक्टूबर 2 -- चर्चित सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराए जाने के बाद अब हर किसी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं। इस सनसनीखेज मामले में सजा को लेकर कचहरी के अधिवक्ताओं और आम जनता के बीच जोरदार चर्चा छिड़ गई है कि आरोपियों को फांसी होगी या आजीवन कारावास। एक तरफ जहां अभियोजन पक्ष और मृतक सौरभ की मां व भाई ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है, वहीं अधिवक्ताओं के बीच इस बात को लेकर कानूनी पहलुओं पर अलग-अलग राय सामने आ रही है। अभियोजन पक्ष और पीड़ित परिवार का साफ कहना है कि सौरभ के हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाना चाहिए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए। अब देखना यह होगा कि अदालत पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर क्या अंतिम फैसला सुनाती है। यह भी पढ़ें- नीला ड्रम कांड :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.