प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- Husband- Wife Story : मुस्कान के नीला ड्रम कांड के बाद मेरठ की दामिनी का सांप कांड देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस साल मई महीने में ही मेरठ के हस्तिनापुर में रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित को गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद खुद के बचने के लिए लाश पर सांप फेंक दिया था। कोशिश, सर्पदंश से मौत दिखाने की थी। अब ये सभी कातिल पत्नियां जेल में हैं। उधर, इन घटनाओं से समाज में एक अलग तरह का डर फैलता दिख रहा है। मेरठ के सिविल लाइन्स के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की सजिश रचने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर सकती है। मुस्कान, रविता और दामिनी की तरह वारदात करने की धमकी दे रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनों ...