मुस्कान ओर रविता के बाद अब प्रीति को कोर्ट ने दी कड़ी सजा, जेल में पूरी उम्र रहेगी पति की कातिल बीवी
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यूपी के नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान और सांप कांड वाली रविता को फांसी की सजा मिलने के बाद एक और पति की कातिल बीवी प्रीति शर्मा को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है। बुलंदशहर में एडीजे कोर्ट ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी प्रीति शर्मा और उसके प्रेमी योगेश को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पति की कातिल बीवी और उसका प्रेमी पूरी उम्र जेल में रहेंगे। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि नरौरा के मोहल्ला उमेशपुरी निवासी राजकुमार की पत्नी प्रीति के योगेश पुत्र होडल सिंह निवासी नौजलपुर थाना रामघाट के साथ अवैध संबंध थे। योगेश अक्सर राजकुमार के घर आता-जाता था। करीब एक साल से वहीं रहने लगा था। इसको लेकर राजकुमार और योगेश के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.