मुस्कान अवार्ड के बाद नर्सों को किया सम्मानित
रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सदर अस्पताल को पीडियाट्रिक केयर के क्षेत्र में बेहतर इलाज और सुविधा प्रदान करने के लिए मुस्कान अवार्ड हासिल हुआ है। सम्मान मिलने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने नर्सों और चिकित्सकों को सम्मानित किया है। इस अवसर पर रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और अस्पताल के डीएस डॉ विमलेश सिंह भी मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ प्रभात ने कहा कि किसी भी विभाग की रीढ़ उनकी नर्सें होती हैं और उनके ही मेहनत का परिणाम यह मुस्कान अवार्ड है। विमलेश सिंह ने कहा कि इस अवार्ड के बाद हमारी जिम्मेवारी और बढ़ गई है। आगे भी अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलती रहे इसकी कोशिश हर स्तर से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.