हमीरपुर, जनवरी 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में इस वक्त मनरेगा योजना में धांधली के रोज नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। जिसने प्रशासन के कान खड़ेकर दिए हैं। हालांकि अभी तक कोई ऐसी कार्रवाई भी नहीं हुई, जो कि नजीर बन सके। इन धांधलियों में मजदूरी के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। मुस्करा ब्लाक के तीन गांवों में मनरेगा में धांधली की जांच भी शुरू कराई गई है। सुमेरपुर ब्लाक से शुरू हुई मनरेगा योजना में धांधली की आंच धीरे-धीरे जनपद के सभी ब्लाकों तक पहुंच रही हैं। सुमेरपुर के बाद सरीला और अब मुस्करा ब्लाक का भी नाम मनरेगा योजना में हो रही धांधली में शामिल हो गया है। इस ब्लाक के 16 से अधिक गांवों में मनरेगा योजना में व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। कार्य स्थल के पुराने फोटो और एक ही फोटो को कई-कई बार वेबसाइट में अपलोड करके व फर्जी हा...