छपरा, अप्रैल 26 -- फोटो-4 सदर प्रखंड के मुसेपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के लिए रविवार को निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ छपरा। सदर प्रखंड अंतर्गत मुसेपुर गांव में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के क्रम में रविवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। सैकड़ों श्रद्धालु गहरी आस्था और भक्ति भाव के साथ इस दिव्य यात्रा में शामिल हुए, जिससे हर ओर "हर-हर महादेव" का जयघोष गूंजता रहा। शोभायात्रा की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालु सिंगही गंगा घाट से पवित्र जल लेकर भजन-कीर्तन, शंख-ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर की ओर अग्रसर हुए। यह भी पढ़ें- गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की श्रद्धामयी भागीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.