बेगुसराय, मार्च 15 -- गढ़पुरा। मालीपुर पंचायत के मुसेपुर से दुधौना होते हुए सिमराहा गांव तक बनाई गई सड़क जर्जर हो चुकी है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पीसीसी ढलाई छोड़कर कालीकरण वाले भाग में यह स्थिति बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब से यह सड़क बनी, उसके बाद मरमत के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...