मुसेपुरा गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, 8 दिन में तीन बकरियां बनीं शिकार
इटावा औरैया, मई 30 -- इकदिल। थाना लवेदी क्षेत्र के बहादुरपुर धार स्थित मुसेपुरा गांव में तेंदुए की दस्तक ने ग्रामीणों में खौफ पैदा कर दिया है। पिछले आठ दिनों के भीतर तेंदुआ तीन बकरियों को मारकर अपना निवाला बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और लोग अपने पशुओं के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
तेंदुए का हमला शुक्रवार रात गांव मुसेपुरा के भूरे खां की झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों में से एक को तेंदुआ खूंटे से खींचकर ले गया। रात में हो रही तेज बारिश के बीच बकरी की चीख-पुकार सुनकर भूरे खां बाहर निकले और तेंदुए का पीछा किया, लेकिन तब तक वह बकरी को मार चुका था। कुछ दूरी पर खेत में बकरी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला, जबकि तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला।
ग्रामीणों की चिंताएं ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.