इटावा औरैया, फरवरी 25 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से सतर्क के रहने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अभियान सभी थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में इकदिल थाना पुलिस ने कस्बा और आसपास के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताने के साथ ही पम्पलेट भी दिए गए जिन पर हेल्पलाइन नंबर लिखे हुए हैं। पुलिस ने महिलाओं को बताया कि कोई भी समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबर डायल करें । पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो बालिकाएं पढ़ने के लिए विद्यालय आती है वह निर्भय होकर आए। हेल्पलाइन नंबर याद रखें और गांव में घर में अपने आसपास की महिलाओं को भी इस बारे में जागरूक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.